फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में दाखिले का सुनहरा मौका, स्पेशल काउंसिलिंग का शेड्यूल

Sat, 27 Aug 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के स्कूलों में 11वीं में दाखिले का सुनहरा मौका मिला है। विभाग ने स्पेशल काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया है। शहर के 40 सरकारी स्कूलों में 11वीं की खाली सीटों के लिए स्पेशल काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने 11वीं में दाखिले के लिए तीन बार काउंसिलिंग की गई है। लेकिन अभी भी स्कूलों में सीटें खाली हैं। जानकारी अनुसार 11वीं में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर 2016 तक  तीन सरकारी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं।

इन स्कूलों में जीएमएसएसएस-37 डी,जीएमएसएसएस-47 और जीएमएसएसएस-एमएचसी मनीमाजरा शामिल हैं। स्टूडेंट सुबह 8.30 से 11 बजे तक सादे कागज पर दाखिले संबधी जरुरी जानकारी जमा करनी होगी। खाली सीटों के बारे में जानकारी शिक्षा विभाग बाद में जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें