फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएस की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 से

Thu, 24 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
पांच अप्रैल से दसवी विषयों का मूल्यांकन आरंभ होगा।
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि 28 मार्च से जमा दो अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, हिंदी, गणित, रसायन विज्ञान समेत एसओएस की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश भर में स्थापित विभिन्न 25 केंद्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही पांच अप्रैल से दसवी विषयों का मूल्यांकन आरंभ होगा। सचिव ने कहा कि अन्य तमाम विषयों की मूल्यांकन तिथियां समय-समय पर बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। विषयों की मूल्यांकन प्रक्रिया पर संबंधित मुख्य या उपपरीक्षकों को नियुक्ति पत्र उनके स्कूल के यूजर कोड आईडी से डाउनलोड किया जा सकता है।

समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य या मुख्याध्यापक उनके अधीन अध्यापकों अथवा प्राध्यापकों को जोकि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में नियुक्त किए गए हैं, उन्हें तुरंत स्कूल से रिलीव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें