फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार युवाओं ने दिया पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट

Mon, 23 May 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट (पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट) लिया। प्रदेश भर से करीब सात हजार परीक्षार्थी बैठे। रविवार को परीक्षा प्रदेश भर के 38 परीक्षा केंद्रों में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक ली गई। परीक्षा को लेकर तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पुख्ता प्रबंध किए थे। साथ ही नकल पर भी बोर्ड का विशेष ध्यान रहा है।
विज्ञापन


इससे कि परीक्षा में किसी तरह के कोई प्रश्नचिह्न न खड़े हों। पैट को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इसी का नतीजा है कि सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। कड़ी तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में बैठाया गया। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि रविवार को बोर्ड ने पैट लिया। प्रदेश भर में निष्पक्ष तरीके से परीक्षा हुई। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की कोई शिकायत अब तक उन्हें नहीं मिली है।

लीट के लिए डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट के बाद अब तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट (लिटरेरी एंट्रेंस टेस्ट) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड ने लीट के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट www.hptechboard.com पर अपलोड कर दिए हैं। लीट 29 मई को प्रदेश भर के 15 परीक्षा केंद्रों में शाम के सत्र में दो से चार बजे तक होगा।
विज्ञापन


वेबसाइट से यदि किसी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता तो वह अपना नाम, टेंपरेरी आईडी, मोबाइल नंबर और स्टेशन की जानकारी बोर्ड की ई-मेल आईडी hptechboard@gmail.com पर भेज सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को बोर्ड एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से सूचना दे देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें