फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन से पहले जांच लें, फर्जी तो नहीं संस्थान

Thu, 19 May 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अगर आप 12वीं करने के बाद इंजीनियरिंग, फार्मा, मैनेजमेंट के किसी भी कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं तो पहले कॉलेज की मान्यता व फैकल्टी की स्थिति जांच लें। पहली बार इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने यह हाईटेक सुविधा दी है। नए सत्र के लिए सभी कॉलेजों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन


नए सत्र के दाखिलों के लिए एआईसीटीई ने वेबसाइट पर देशभर के तकनीकी, प्रबंधन और फार्मा कॉलेजों, विश्वविद्यालयों की डिटेल्स उपलब्ध कराई है।

ऐसे जांचें संस्थान
इसके तहत एआईसीटीई की वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद एक लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर नया वेब पेज खुलेगा। इस पेज पर सबसे पहले सत्र का नाम, इसके बाद राज्य का नाम, इसके बाद कोर्स, इसके बाद कोर्स का प्रकार(यूजी, पीजी या डिप्लोमा), इसके बाद अगर किसी खास कोर्स की जानकारी चाहते हैं उसका नाम, इसके बाद कॉलेज का प्रकार(प्राइवेट, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, डीम्ड, प्राइवेट, सेंट्रल, डीम्ड गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, कॉलेज), इसके बाद माइनॉरिटी अगर कोई हो, इसके बाद अगर खासतौर से महिला संस्थान की जानकारी चाहते हों, उसकी पूरी जानकारी फीड करनी होगी।

यह है वेबसाइट : www.aicte-india.org

यहां सबमिट का टैब आएगा, जिस पर क्लिक करते ही उस राज्य के उस श्रेणी से जुड़े सभी कॉलेजों की सूची सामने आ जाएगी। हर कॉलेज के सामने कोर्स डिटेल और फैकल्टी डिटेल का लिंक दिया हुआ होगा। इस पर क्लिक करके उस कॉलेज की विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। काउंसिल का मकसद है कि नए सत्र से कोई भी छात्र किसी भी तरह के मान्यता या फैकल्टी संबंधी फर्जीवाड़े का शिकार न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें