फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी सेंटर से डिग्री लेने वाले आरईटी का होगा स्क्रीनिंग टेस्ट

Wed, 25 May 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर सरकार ने आरईटी शिक्षकों को राहत प्रदान की है। अब केवल स्टडी सेंटर से डिग्री लेने वाले आरईटी शिक्षकों को स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए कमिश्नर सेक्रेटरी गवर्नमेंट स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट शालीन काबरा ने आदेश जारी किए हैं। इससे पहले सरकार की तरफ से सभी आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग टेस्ट लेने की तैयारी की गई थी और सिलेबस भी जारी कर दिया था।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हाईकोर्ट ने सरकार को आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग करवाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद सरकार ने कमेटी का गठन करके सभी आरईटी शिक्षकों की डिग्रियों की जांच की और जांच से पता चला की हजारों आरईटी शिक्षकों ने डिग्री स्टडी सेंटर से ली थी या फिर डिस्टेंस मोड से प्राप्त की।
विज्ञापन


जांच के बाद शिक्षा विभाग ने आरईटी शिक्षकों का स्क्रीनिंग टेस्ट लेने के आदेश जारी कर दिए और इसके लिए सिलेबस भी जारी कर दिया। इसका आरईटी शिक्षकों ने काफी विरोध किया।

मंगलवार को कमिश्नर सेक्रेटरी ने आदेश जारी किया है कि अब केवल स्टडी सेंटर से डिग्री लेने वाले आरईटी शिक्षकों का ही स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसके अलावा अब आरईटी शिक्षकों की ताजा नियुक्ति पर भी स्क्रीनिंग टेस्ट अनिवार्य होगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें