फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस का स्कोर जारी, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों का स्कोर कम रहा

Thu, 28 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
JEE रिजल्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
देश भर के इंजीनियरिंग कालेज, एनआईटी में दाखिले के लिए आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम (जेईई) मेन्स का बुधवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एंट्रेंस में चंडीगढ़ के  स्कूलों से 12वीं करने वाले 1073 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। जेईई कोचिंग एक्सपर्ट कुनाल सिंह के अनुसार पिछले साल के मुकाबले चंडीगढ़ के विद्यार्थियों का स्कोर कम रहा है। पिछले साल 300 प्लस के क्लब में 3 स्टूडेंट शामिल थे।
विज्ञापन


लेकिन इस बार यह आंकड़ा पार नहीं हो पाया है। इस रिजल्ट से जेईई की फाइनल मेरिट में भी स्टूडेंट पीछे रह सकते हैं। चंडीगढ़ सेंटर से पंजाब के 20173 और हरियाणा के 4358 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि देश भर से जेईई मेन्स में 12.07 लाख स्टूडेंट अपीयर हुए थे। एडवांस परीक्षा में देश भर में पहले 2 लाख रैंक पाने वाले स्टूडेंट अपीयर होंगे। जेईई एडवांस परीक्षा 22 मई को आयोजित की जाएगी।
 
उधर, जेईई मेन्स रिजल्ट के बाद अब 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। इंजीनियरिंग कॉलेज, एनआईटी में जेईई मेन्स स्कोर और 12वीं के 40 फीसदी अंकों की वेटेज को जोड़कर मेरिट बनाई जाती है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(पेक) पीयू स्थित यूआईईटी,यूआईसीईटी और सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दाखिला दिया जाता है। कुनाल के अनुसार जेईई एडवांस के लिए जनरल कैटेगरी में कट ऑफ 100, ओबीसी 70, एससी 52 और एसटी में 48 रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें