फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों को मिलेंगे मुखिया, सुधरेगा शिक्षा का स्तर

Fri, 25 Mar 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
School
विज्ञापन
बिना मुखियाओं के चल रहे स्कूलों के दिन फिरने वाले हैं। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से जिले के मुख्याध्यापकों की वरिष्ठता सूची मांगी है। इससे सरकारी स्कूलों के मुख्याध्यापकों को पदोन्नति मिलने की संभावना बनी है।
विज्ञापन


विभागीय निर्देश के मुताबिक शिक्षा अधिकारियों को 25 मार्च तक यह सूची शिक्षा निदेशालय को भेजी जानी है। बता दें फरीदाबाद जिले में 370 सरकारी स्कूल है। इनमें 240 प्राइमरी स्कूलों के अलावा 42 माध्यमिक, 38 उच्च और 50 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बने हुए हैं।

इनमें से कई विद्यालयों में ङ्क्षप्रसिपल के पद खाली है। नए सत्र में शिक्षा विभाग का सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने पर जोर रहेगा। इसके लिए मुख्याध्यापकों को पदोन्नत कर ङ्क्षप्रसिपल बनाया जाएगा ताकि बिना मुखियाओं के चल रहे स्कूलों को मुखिया मिल सके।
विज्ञापन


योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से 25 मार्च तक मुख्याध्यापकों की वरिष्ठता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

वरिष्ठता सूची के साथ विभाग ने मुख्याध्यापक के पदभार से लेकर सेवाकाल के प्रोफाइल तथा वरिष्ठता क्रमांक की जानकारी भी देनी है। ताकि वरिष्ठता के आधार पर मुख्याध्यापकों को पि्रंसिपल बनाया जाएगा। मुख्याध्यापकों के ङ्क्षप्रसिपल बनने के बाद मास्टरों व प्राध्यापकों की पदोन्नति के भी रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें