पंजाब पुलिस के अफसरों को प्रमोशन की सेरेमनी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी अहम खबर है। भर्ती के नियम बदल गए है। बदले नियमों से हजारों युवाओं को फायदा होगा। भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा बढ़ाई गई है। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने इस बारे में विभाग को मंजूरी दे दी है।
बढ़ी उम्र सीमा
सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 21 से 28 साल कर दिया है। पहले यह 21 से 25 साल तक थी। कांस्टेबल की भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 25 साल थी। अब यह उम्र 18 से 28 साल तक होगी।
पहली बार विभाग के ही कांस्टेबल्स को एसआई की पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए उम्र 33 साल कर दी गई है। इससे पहले यह उम्र 28 साल तक ही थी।