बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न विभागों में 1007 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मई 2016 से शुरू होगी। आवेदकों को http://hpsssb.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जून 2016 है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए फीस 360 रुपये निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल या सामान्य आईआरडीपी, एक्स-सर्विसमैन, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर आवेदकों को 120 रुपये फीस देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग पर वेबसाइट पर लॉग इन करें।