फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू, 21 छात्र नकल करते दबोचे

Sat, 05 Mar 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
परीक्षा, पंजाब - फोटो : file photo
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली दसवीं की परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन साइंस विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान पूरे राज्य में 21 नकल केस सामने आए हैं। बोर्ड ने उम्मीद जताई  कि भविष्य में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन


जानकारी  के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ठीक 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सख्त इंतजाम किए गए थे। पूरे राज्य में जहां 2634 परीक्षा केेंद्र बनाए गए हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर सौ मीटर के दायरे में  धारा-144 लगाई गई है। वहीं जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां पर केवल छात्रों को जाने की अनुमति दी है।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन के प्रयोग पर पूरी तरह रोक हैं। मोहाली के फेज-3बी1 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देकर निकल रही पिहू चौधरी व अंकिता सूद ने बताया कि पेपर काफी आसान था। सौरव ने बताया कि पेपर लेंथी था। हालांकि प्रश्न काफी आसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने पकड़े गए नकलची
फिरोजपुर------चार
जालंधर--------तीन
लुधियाना-----तीन
मानसा-------- दो
वरनाला--------दो
गुरदासपुर-----दो
तरनतारन----दो
बठिंडा--------एक
संगरूर-------एक
कपूरथला-----एक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें