गुड फाइडे पर सेक्टर-33 स्थित एसीसी कावेंट स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर प्रभु यीशु के जीवन पर झलक डालते हुए इंग्लिश, हिंदी और मलयालम भाषा में विशेष प्रार्थना की गई।
सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए। लोगाें ने नम आंखों से प्रभु यीशु को याद किया। सेक्टर -34 स्थित सेंट मैरी चर्च के फादर स्टीफन ने बताया कि चर्च की तरफ से स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
स्कूल प्रबंधक की तरफ से भी कार्यक्रम में पूरा सहयोग दिया गया। सुबह से ही स्कूल परिसर में कार्यक्रम शुरू हो गया था। इसमें प्रभु यीशु के जीवन पर एक नजर डाली गई।
कार्यक्रम में दूर - दूर से आकर लोग शामिल हुए। प्रभु यीशु की याद में गीत भी गाए गए। उसके बाद शाम को 4 बजे विशेष प्रार्थना हुई। हर बार की तरह इस बार भी इंग्लिश, हिंदी और मलयालम भाषा में प्रार्थना हुई।
भारी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। इसके साथ ही चर्च में ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया था। लोगों ने बढ़ चढ़कर ब्लड डोनेट किया। हम लोगों को खुशी होगी कि हमारा ब्लड किसी के काम आ सके।