फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक एडमिशन टेस्ट: यहां मिलेंगे एडमिट कार्ड

Sun, 22 May 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रदेश भर के 38 परीक्षा केंद्र शनिवार को खुले रहेंगे और परीक्षार्थी यहां से अपने एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल में तकनीकी शिक्षा बोर्ड के तहत रविवार को होने वाले पैट (पालीटेक्निक एडमिशन टेस्ट) को लेकर शनिवार को प्रदेश भर के परीक्षा केंद्र खुले रहेंगे। पैट में बैठने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यह परीक्षा केंद्र एक दिन पहले खोलने का बोर्ड ने फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस दौरान जिन परीक्षार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से रोल नंबर डाउन लोड करने में परेशानी हो रही है। वे परीक्षा केंद्र में जाकर अपने एडमिट कार्ड ले सकता है। इसके लिए परीक्षार्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर जाने होंगे।

जानकारी के अनुसार बोर्ड की वेबसाइट से पैट परीक्षा के लिए आवेदन करते समय तकनीकी खराबी के कारण 26 अप्रैल से 3 मई तक के आवेदनों की इनफार्मेशन बोर्ड की वेबसाइट से मिस हो गई थी। इसके चलते बोर्ड ने ऐसे सभी परीक्षार्थियों को री-अपलाई करने को कहा था।
विज्ञापन


करीब साढ़े सात सौ परीक्षार्थियों ने इसके लिए री-अपलाई किया है। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने शनिवार को परीक्षा केंद्र खोलने का फैसला लिया है। इसके चलते प्रदेश भर के 38 परीक्षा केंद्र शनिवार को खुले रहेंगे और परीक्षार्थी यहां से अपने एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें