फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में ओपन डेज शुरू करने की तैयारी

Sun, 15 May 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया मई के अंत में शुरू होनी है। ऐसे में दाखिले, कोर्सेज से जुड़ी जानकारी देने के लिए हर साल आयोजित होने वाले ओपन डेज को शुरू करने की भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तय तय नहीं हुआ है कि ओपन डेज की शुरुआत किस दिन से होगी व कितने दिन के लिए होगी। डीयू प्रशासन की सोच है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले नॉर्थ व साउथ कैंपस में ओपन डेज आयोजित होंगे। जिसमें छात्रों व अभिभावकों के सवालों का जवाब विशेषज्ञ देंगे।

डीयू के एक अधिकारी के अनुसार ऐसी उम्मीद है कि ओपन डेज बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को दाखिले के संबंध में जानकारी मिल सके। बारहवीं के नतीजे आते ही ओपन डेज में छात्रों के सवालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो जाती है। बीते साल प्रशासन ने छात्रों को ई-ओपन डेज की सुविधा भी प्रदान की थी। इस तरह से जो छात्र सीधे विशेषज्ञों से रू-ब-रू नहीं हो सके थे उन्हें दाखिले की जानकारी घर बैठे ही ऑनलाइन मिल गई थी। मई के आखिर में इनकी शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें