24 जुलाई को होने वाले नीट-2 की परीक्षा के लिए 26 मई से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए 24 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-2 (यूजी) नीट आयोजित करेगा। नीट-2 के लिए 26 मई से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
टेस्ट के माध्यम से ऑल इंडिया कोटा, स्टेट गवर्नमेंट कोटे के तहत मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। नीट-2 संबंधी सिलेबस और अन्य सभी तरह की जानकारी वेबसाइट www.aipmt.nic.in पर अपलोड की गई है। परीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।