फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू तक पहुंची एनआईटी मामले की गूंज

Thu, 07 Apr 2016 05:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के एनआईटी मामले की गूंज जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय तक पहुंच गई है। एनआईटी में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की न केवल जेएनयू (एबीवीपी) ने निंदा की है, बल्कि इस मामले के विरोध में बुधवार को साबरमती ढाबे पर कश्मीर पुलिस व एनआईटी निदेशक का पुतला फूंका।
विज्ञापन


एबीवीपी ने छात्रों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है। जेएनयू छात्रसंघ के सह सचिव सौरभ शर्मा ने राष्ट्रवादी छात्रों पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में रजिस्ट्रार और निदेशक का रवैया संदेहास्पद प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को एनआईटी के अंदर बुलाकर छात्रों की बर्बरतापूर्वक पिटाई कराई गई, जोकि मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को सजा देने की मांग की है। वहीं गृह मंत्रालय से छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें