फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT में एडमिशन का सपना देख रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज

Tue, 26 Apr 2016 04:39 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आईआईटी
विज्ञापन
आईआईटी में दाखिले का सपना देख रहे देश के लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस साल 18 के बजाए 22 आईआईटी में दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


जेईई एडवांस के ताजा प्रॉस्पेक्टस में इसकी जानकारी दी गई है। इससे आईआईटी की सीटों में 470 से ऊपर का इजाफा हुआ है। 27 अप्रैल को आईआईटी दाखिले की जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जेईई मेंस का परिणाम आने जा रहा है। आईआईटी में दाखिले के लिए इस साल युवाओं को ज्यादा बेहतर मौका मिलेगा।

गत वर्ष तक जेईई मेंस से शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों को आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में बैठने का मौका दिया जाता था। इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर दो लाख कर दी गई है। यानी 27 अप्रैल को आने वाले जेईई मेंस रिजल्ट से शीर्ष दो लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन


दूसरी अच्छी बात यह भी है कि इस साल 18 के बजाए 22 आईआईटी में दाखिले का मौका दिया जाएगा। संशोधित प्रॉस्पेक्टस में आईआईटी गोवा की 80, आईआईटी छत्तीसगढ़ की 180, आईआईटी जम्मू की 100 और आईआईटी कर्नाटक की 100 सीटों पर भी दाखिला दिया जाएगा। यानी 22 आईआईटी की करीब 9400 सीटों पर इस साल दाखिले का मौका मिलेगा।

इस तरह से होगा दो लाख का चयन
कैटेगरी - कैंडीडेट्स
ओपेन - 1,01,000
ओबीसी - 54,000
एससी - 30,000
एसटी - 15,000

जेईई मेंस का रिजल्ट कल
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस का परिणाम 27 अप्रैल को जारी होने जा रहा है। इस रिजल्ट के आधार पर 29 अप्रैल से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र भी बढ़े
आईआईटी ने नए प्रॉस्पेक्टस में 16 नए शहरों की सूची जारी की है, जिनमें जेईई एडवांस परीक्षा होगी। इनमें गुजरात में भावनगर और भुज, महाराष्ट्र में ओरंगाबाद, कोल्हापुर, नासिक, राजस्थान में नासिक, बारमर, भीलवाड़ा, पालि, टोंक, अल्वर, पश्चिम बंगाल में कृष्णनगर, आंध्र प्रदेश में तिरुपति, तेलंगाना में माहुबुबनागा, कर्नाटक में मैसूर, तमिलनाडु में कोयंबटूर, हरियाणा में सोनीपत शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें