फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में जून से अब ये कोर्स भी शुरू होंगे

Thu, 07 Apr 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ा (हमीरपुर)
विज्ञापन
प्रदेश के 20 महाविद्यालयों में बी वॉक जून से शुरू किया जा रहा है। इसमें हेल्थ केयर और आईटी विषय रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में बी-वॉक कोर्स (बैचलर ऑफ वोकेशनल) शुरू करने की तैयारी है। बी-वॉक कोर्स को बीए, बीकॉम, बीएससी की तर्ज पर महाविद्यालयों में चलाया जाएगा। इस कोर्स को शुरू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के 20 महाविद्यालयों में बी वॉक जून से शुरू किया जा रहा है। इसमें हेल्थ केयर और आईटी विषय रहेंगे। बीते दिनों शिक्षा निदेशालय शिमला में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के प्राचार्य डा. उमेश दत्त तथा अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. बीके जुनेजा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

प्राचार्य उमेश दत्त ने बताया कि छात्रों में कौशल विकास की आवश्यकता को देखते हुए बी-वॉक कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय महाविद्यालय में बी-वॉक की पढ़ाई शुरू की जा रही है। बी-वॉक समन्वयक प्रो. बीके जुनेजा ने बताया कि  जिन छात्रों ने स्कूल स्तर पर वोकेशनल शिक्षा ग्रहण की है, उन्हें अब महाविद्यालय में भी अपनी वोकेशनल शिक्षा जारी रखने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


जिन छात्रों ने स्कूल स्तर पर वोकेशनल शिक्षा ग्रहण नहीं की है, वे भी डिग्री कोर्स बी वॉक में दाखिला ले सकते हैं, लेकिन उन्हें छह माह का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा। बीवॉक डिग्री कोर्स में पाठ्यक्रम इस प्रकार तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रायोगिक शिक्षा को तरजीह दी जा सके।

बी वॉक विद्यार्थी उद्योगों में जाकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। पढ़ाई के दौरान छात्रों को विभिन्न उद्योगों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राचार्य डा. उमेश दत्त ने बताया कि जिन छात्रों ने जमा दो की परीक्षा दी हुई है वे इस डिग्री कोर्स का लाभ उठाकर रोजगार के अवसर सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें