सामान्य फीस में 10 से 15 फीसदी प्रति सेमेस्टर फीस बढ़ा दी गई है।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के वाईएस परमार उद्यानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी से अब एमएससी और पीएचडी करना महंगा हो गया है। सेल्फ फाइनेंस स्कीम (एसएफएस) के तहत पेड सीटों को खत्म कर सभी विषयों की सीटों को सामान्य घोषित कर दिया गया है।
सामान्य फीस में 10 से 15 फीसदी प्रति सेमेस्टर फीस बढ़ा दी गई है। पहले 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर खर्च आता था, जो अब बढ़कर 35 से 40 हजार रुपये हो गया है। बढ़ी हुई फीस इसी शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी। विवि ने ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस जारी कर दिए हैं।
जून में बीएससी और एमएससी की प्रवेश परीक्षा होगी। काउंसलिंग के बाद जुलाई अंत तक कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। रजिस्ट्रार ललित भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि कुल पंद्रह विभागों में एमएससी और पीएचडी की करीब 250 सीटें हैं। नौणी विवि में न केवल हिमाचल बल्कि पंजाब, हरियाणा, यूपी से भी सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ने पहुंचते हैं।