मानव रचना शैक्षणिक संस्थान(एमआरईआई) में अब विद्यार्थियों को सैप (सिस्टम एप्लीकेशन एंड प्रॉडक्ट) कोर्स की सुविधा मिलेगी। उद्योगों की मांग को देखते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
एमआरईआई में बृहस्पतिवार को सैप अकादमी की शुरुआत की गई। इससे मानव रचना यूनिवर्सिटी के करीब 1500 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
संस्थान का मानना है कि इस कोर्स से विद्यार्थियों को मेक इन इंडिया व स्किल इंडिया जैसे विजन के लिए तैयार करने में सहायता मिलेगी और विजन को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।