समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते वीसी प्रो. एडीएन वाजपेयी और बाथ स्पा यूनिवर्सिटी के प्रो. क्रिस्टीना स्लेड।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और इंग्लैंड की बाथ स्पा यूनिवर्सिटी मिलकर अध्यापन, अध्ययन और शोध करेंगे। दोनों के बीच मंगलवार को एमओयू साइन हुआ। इस समझौता ज्ञापन पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. एडीएन वाजपेयी जबकि बाथ स्पा यूनिवर्सिटी की ओर से एचपीयू पहुंचे कुलपति प्रो. क्रिस्टीना स्लेड ने हस्ताक्षर किए।
इससे पूर्व एचपीयू के भूगोल विभाग के शिक्षकों और बाथ स्पा यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज आफ लिबरल आर्ट्स के प्रतिनिधियों के बीच लंबी चरचा हुई। सहमति बनी की दोनों देशों के विश्वविद्यालय भू गर्भ ज्ञान, रिपोट सेंसिंग के क्षेत्र में एक साथ मिलकर शोध को आगे बढ़ाएंगे और इन विषयों के कोर्स में गुणात्मक सुधार लाने के लिए विचारों और नई तकनीकों और शोध कार्यों का आदान प्रदान करेंगे।
इस मौके पर विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा, अधिष्ठाता योजना प्रो. एम.एस. चौहान, भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. डीडी शर्मा के अतिरिक्त निदेशक इक्डोल प्रो. पीके वैद्य, कुलसचिव डॉ. पंकज ललित भी मौजूद रहे।