जेएनयू में नौ फरवरी को देशविरोधी नारे मामले में मुख्य आरोपी मुजीब गट्टू को यूनिवर्सिटी कैंपस में देखा गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में मुजीब गट्टू के नाम का जिक्र किया था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी मुजीब गट्टू को तलाश रही थी, लेकिन 12 फरवरी के बाद गट्टू कैंपस से गायब हो गया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में मुजीब गट्टू को आरोपी बनाया था।