फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविएस में रजिस्ट्रेशन कराने का आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन

Tue, 14 Mar 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिले के लिए पंजीकरण का बुधवार को आखिरी दिन है। इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा। पंजीकरण कराने वाले बच्चों की पहली सूची 22 मार्च को जारी होगी। केविएस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


केविएस में पहली बार कक्षा एक के दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इस कड़ी में बुधवार को पंजीकरण प्रक्रिया का आखिरी दिन है। अभी तक राजधानी में 11 केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा एक की 1080 सीटों के लिए 2300 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। 

केवि ओएनजीसी में सबसे ज्यादा मारामारी देखने को मिल रही है। इस बार लाटरी सिस्टम भी ऑनलाइन होगा। केविएस के मुताबिक दाखिलों की पहली सूची 22 मार्च को जारी होगी। यह सूची सभी केंद्रीय विद्यालयों की वेबसाइट के अलावा स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर जारी होगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

- फोटो : demo pic
इसके अलावा सूची की पूरी जानकारी सभी अभिभावकों के मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर भी भेजी जाएगी। इस आधार पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी।

सभी अभिभावकों को सलाह दी गई है कि अगर किसी कारणवश उन्हें सूचना नहीं मिल पाती है तो वह संबंधित केवि में जाकर सूची जरूर देख लें। इसके बाद सभी प्रमाण पत्रों के साथ अपने बच्चे का दाखिला दिलाएं।

यहां करें आवेदन

darpan.kvs.jov.in
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें