फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : छात्रों को शांति का पाठ पढ़ाएगा लक्ष्मीबाई कॉलेज

Sat, 30 Sep 2017 10:08 AM IST
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र जल्द ही शांति का पाठ पढ़ते नजर आएंगे। डीयू से संबद्ध लक्ष्मीबाई कॉलेज शांति शिक्षा (पीस एजुकेशन) पर आधारित एक एड ऑन कोर्स शुरू करने जा रहा है। जनवरी से इस कोर्स की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन


कोर्स की खास बात यह है कि इसे तैयार करने मेें दक्षिणी कोरिया के एक ग्रुप ने सहायता की है।यह ग्रुप दक्षिणी कोरिया में शांति शिक्षा पर ही कार्य करता है। ग्रुप से जुड़े लोग ही बतौर फैकल्टी पढ़ाने आएंगे।

लक्ष्मीबाई कॉलेज में शॉर्ट टर्म व एड ऑन कोर्स के रूप में इंग्लिश कम्यूनिकेशन एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट वूमेन एंड लीगल लिट्रेसी, इंटरनेशनल फाइनेंशिएल रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड एंड इंडियन एकाउंटिंग स्टैंडर्ड, म्यूचल फंड एजेंट, चाइनीज, जापानी, स्पैनिश, फ्रैंच व जर्मन (भाषा कोर्स), एमएस ऑफिस एंड एडवांस कोर्स चलते हैं।
विज्ञापन

 
कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ प्रत्युषा वत्सला ने बताया कि दक्षिणी कोरिया के एक शांति ग्रुप के सहयोग से शांति शिक्षा का पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। यह ग्रुप वहां वर्ल्ड पीस को लेकर काम करता आ रहा है।

कोर्स की खास बात यह है कि इसे कॉलेज के छात्रों के अलावा कोई भी छात्र कर सकेगा। इस ग्रुप के अनुभव का लाभ छात्रों को मिल सके इसके लिए यहीं की फैकल्टी उन्हें पढ़ाने के लिए आएगी। छात्रों का अनुभव अच्छा होगा कि विदेश से उन्हें फैकल्टी पढ़ाने के लिए आ रही है। इससे उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें