फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: 2 सेमेस्टर के लिए सस्पेंड होंगे कन्हैया, इन छात्रों पर भी होगी कार्रवाई!

Mon, 11 Apr 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेएनयू प्रशासन ने 9 फरवरी को अफजल गुरु की बरसी को शहीदी दिवस के रूप में मनाने वाले छात्रों के लिए सजा तय कर दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सूत्रों के मुताबिक, छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान समेत 5 छात्रों को 2 सेमेस्टर के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार अंतिम फैसला जेएनयू के वीसी को लेना है। वहीं, छात्रसंग इस फैसले का विरोध करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन छात्रों को इस मामले में ‌नोटिस भेजी गई है उनका नाम कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बान, श्वेता राज और ऐश्वर्या अधिकारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कन्हैया समेत पांच को मिल सकती है ये सजा

कन्हैया कुमार - फोटो : विवेक निगम
छात्रों को भेजी गई नोटिस के अनुसार सभी 5 छात्रों को 2 सेमेस्टर के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। साथ ही इनकी फेलोशिप भी रोकी जा सकती है।

अगर इन छात्रों पर कार्रवाई की गई तो ये सभी छात्र बतौर अतिथि छात्र जेएनयू में रह सकते हैं, लेकिन न तो ये परीक्षाएं दे सकेंगे और ना ही कक्षाओं में बैठ पाएंगे।

बता दें कि 9 फरवरी की घटना के लिए कन्हैया कुमार, उमर और अनिर्बान समेत 5 छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है। कन्हैया, उमर और अनिर्बान तो इस समय 6 महीने की अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें