फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयूईटी की परीक्षा जून में

Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आगामी जून में जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा आयोजित की जा रही है। चालीस से अधिक पीजी प्रोग्रामों के लिए हर साल हजारों विद्यार्थी आवेदन करते हैं।
विज्ञापन


एंट्रेंस परीक्षा क्वालीफाई करने पर ही विद्यार्थी को विभिन्न विषयों में दाखिला के लिए मौका दिया जाता है। परीक्षा के लिए रियासत में नौ केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार बुधवार को विवि प्रशासन की ओर से टेस्ट को लेकर नोटिफिकेशन जारी की जा रही है। 

पीजी प्रोग्रामों की तरफ युवाओं का रुझान लगातार बढ़ा है। जम्मू विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की पीजी और डिप्लोमा कोर्स सीट के लिए उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर रहती है। एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई करने के बाद विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन


जिसमें मेरिट के आधार में संबंधित विषयों में दाखिला दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार आगामी जून के दूसरे हफ्ते में परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसके लिए मई के दूसरे हफ्ते में आन लाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर ही विद्यार्थियों को मनपसंद विषयों में मौका दिया जाता है। एंट्रेंस टेस्ट को लेकर विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के लिए जम्मू, कठुआ, रियासी, उधमपर, पुंछ, राजोरी, भद्रवाह, श्रीनगर और लेह में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाते रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें