फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के रिजल्ट में रियासत की बेटियों ने फिर मारी बाजी

Thu, 12 May 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
jkbose 10th result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के परिणाम में भी लड़कियों ने बाजी मार ली। 12वीं कक्षा के परिणाम भी बेटियों के पक्ष में थे, पर इस बार तो बेटियां काफी आगे निकल गईं। इतना ही नहीं जम्मू- कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के समर जोन परीक्षा के नतीजों में बेटियां ने कुल प्रतिशत में भी बाजी मार ली।
विज्ञापन


हालांकि, पहली पोजीशन हासिल करने वाले बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं। 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ पहली पोजीशन पर कैरेमल कान्वेंट कुंजवानी जम्मू की श्वेता राणा,  सेंट मैरीस कान्वेंट छलां रामकोट के तन्मय महाजन, क्राइस्ट हाई स्कूल पुंछ के रूपमबीर सिंह और विजय हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के अंकुश ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है।

टॉप 20 की मेरिट सूची में शामिल कुल 536 विद्यार्थियों में 335 लड़कियां और 201 लड़के हैं। दसवीं की परीक्षा के कुल नतीजे 61.95 फीसदी रहे हैं। इनमें भी लड़कों के 61.08 प्रतिशत के मुकाबले लड़कियों के नतीजे 62.99 प्रतिशत रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिछली साल की अपेक्षा इस रिजल्ट में हुआ सुधार

दसवीं में पहला स्थान हासिल करने वाली श्वेता राणा - फोटो : Amar Ujala
परीक्षा में कुल 50 हजार 615 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें 27 हजार 446 लड़के और 23169 लड़कियां थीं। 27 हजार 438 विद्यार्थी पूरी तरह से सफल रहे हैं। 3919 विद्यार्थियों को नतीजों में सुधार करने की श्रेणी में रखा गया है। विषय वार नतीजाें में हिंदी के नतीजे सर्वाधिक 86 फीसदी रहे हैं।

74 फीसदी के साथ उर्दू दूसरे, 70 फीसदी के साथ साइंस तीसरे, 69.27 फीसदी के साथ सोशल स्टडीज तीसरे,  68.88 फीसदी के साथ अंग्रेजी चौथे और 68.81 फीसदी नतीजाें के साथ गणित विषय पांचवें स्थान पर रहा है।

अतिरिक्त भाषाएं (वैकल्पिक) श्रेणी में कंप्यूटर साइंस के 100 फीसदी और पंजाबी के 79 फीसदी नतीजे रहे हैं। ग्रेेडिंग के लिहाज से ए1 के साथ 1860 विद्यार्थी पास हुए। इसी तरह से ए2 में 3755, बी1 में 4509, बी2 में 5710, सी1 में 6761, सी2 में 4649 और डी ग्रेड में 293 विद्यार्थी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें