फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अप्रैल को जारी होगी जेईई मेंस की आंसर की

Sun, 03 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : logo
विज्ञापन
जेईई मेंस एग्जाम का एक पड़ाव पूरा होने के बाद अब निगाहें नौ व 10 अप्रैल को होने वाली जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा पर हैं। इस परीक्षा का समय भी सुबह 9:30 बजे रखा गया है। परीक्षाएं होने के बाद 18 अप्रैल को सीबीएसई की ओर से आंसर की जारी की जाएगी।
विज्ञापन


सीबीएसई के मुताबिक जेईई मेंस ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षा होने के बाद 18 से 22 अप्रैल के बीच ओएमआर आंसर की वेबसाइट पर रहेगी। अभ्यर्थी इससे अपने सवालों के जवाब का मिलान करने के साथ चुनौती भी दे सकते हैं। 

ऑनलाइन वाले अभ्यर्थियों को ईमेल से भेजा जाएगा प्रश्न पत्र व जवाब
खास बात यह है कि 9 व 10 अप्रैल को ऑनलाइन एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों को सीबीएसई की ओर से ईमेल के माध्यम से उनकी उत्तर ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र का सेट भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी इसी आंसर की से मिलान कर सकते हैं। बोर्ड जेईई मेंस का जेईई एडवांस परीक्षा के लिए परिणाम 27 अप्रैल को जारी करेगा। इससे शीर्ष दो लाख अभ्यर्थियों को आईआईटी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें