फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट 27 अप्रैल को

Thu, 14 Apr 2016 04:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित जेईई मेन की ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा का रिजल्ट 27 अप्रैल को जारी होगा। मालूम हो कि 3 अप्रैल को ऑफलाइन व 9-10 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन हुआ था। जेईई मेन के लिए लगभग 12 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे।
विज्ञापन


अब 27 अप्रैल को इनका रिजल्ट जारी होगा, जिसके बाद 29 अप्रैल से जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि 4 मई तक चलेगी। जेईई मेन में सेे टॉप दो लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस की परीक्षा में बैठ पाएंगे।

आईआईटी की ओर से आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 22 मई को दो पालियों में सुबह 9 बजे से 12 बजे व दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। जेईई एडवांस में आवेदन के लिए जहां सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दो हजार रुपये का भुगतान, जबकि एससी-एसटी व दिव्यांग छात्रों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं लड़कियों को भी एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें