फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन की ऑफलाइन परीक्षा होगी तीन अप्रैल को

Sat, 02 Apr 2016 03:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए सीबीएसई की ओर से आयोजित होने वाली जेईई मेन (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) की ऑफलाइन परीक्षा रविवार को होने जा रही है। देशभर से जेईई मेन के लिए लगभग 12.07  लाख छात्र पंजीकृत हुए हैं। हालांकि यह संख्या बीते साल से कम है। परीक्षा हॉल में पूर्णत: तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा, ऐसे में सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को समय से सेंटरों पर पहुंचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जेईई मेन की ऑनलाइन परीक्षा दो दिन 9 व 10 अप्रैल को आयोजित होगी। अलग-अलग तिथियों पर प्रश्नपत्र का सेट अलग आएगा। दोनों ही परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे शुरू हो जाएंगी। इस परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी होगा। सीबीएसई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह अपने प्रवेश पत्र के साथ-साथ जेईई मेन के लिए अनिवार्य किए गए दस्तावेज की कॉपी जरूर लेकर आएं।

बीते साल एआईपीएमटी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के कारण बोर्ड ने इसे रोकने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों की फूलप्रूफ चेकिंग होगी, ऐसे में बोर्ड ने सलाह दी है कि 9:30 बजे की परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे ही पहुुंचने का प्रयास करें जबकि दो बजे की परीक्षा के लिए एक बजे पहुंचने का प्रयास करना होगा।
विज्ञापन


जेईई मेन में शामिल होने वाले छात्रों में से (सभी वर्गों से) उच्चतम अंक पाने वाले दो लाख छात्रों को जेईई एडवांस में बैठने की अनुमति दी जाएगी। जेईई एडवांस 22 मई को आईआईटी की ओर से आयोजित होगी। जिसके लिए आगामी 29 अप्रैल से चार मई तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। 

कुछ परीक्षा केंद्रों के पते में सुधार
सीबीएसई ने हरियाणा के फरीदाबाद के दो परीक्षा केंद्रों, पंजाब के भठिंडा के एक केंद्र, दिल्ली के एक केंद्र, उत्तराखंड के देहरादून के एक केंद्र के पते में मामूली सुधार किया है। इनमें फरीदाबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-3, एनआईटी व केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, एनएच-4 एनआईटी फरीदाबाद के पते में सुधार किया गया है।

इसी तरह से दिल्ली के मैक्सफोर्ट सेक्टर-7, प्लॉन-9 मेन रोड द्वारका, उत्तराखंड देहरादून के जीआरडी एकेडमी निरंजनपुर पीओ माजरा व पंजाब भठिंडा के आरबी डीएवी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल दयानंद नगर भठिंडा के पते में सुधार किया गया है। इसी तरह से केरल व सिकंदराबाद के परीक्षा केंद्र के पते में मामूली सुधार किया गया है। पते में सुधार के आधार पर बोर्ड ने उम्मीदवारों को नए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने को कहा है। इस संबंध में परीक्षार्थियों को जानकारी ई-मेल व एसएमएस के जरिये भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें