सीबीएसई ने जेईई (मेन) परीक्षा की आंसर की ऑनलाइन जारी कर दी हैं। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी सीबीएसई की वेबसाइट पर देख सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा 3 अप्रैल को आफलाइन और 9, 10 अप्रैल को आनलाइन आयोजित की गई थी। फिजिक्स ट्रेनर कुनाल सिंह के अनुसार सीबीएसई ने आंसर की जारी करते हुए माना कि फिजिक्स के पेपर में दो सवालों के ऑप्शन में दिए आंसर एक से अधिक थे। कुनाल के अनुसार आंसर की को चैलेंज करने वाले विद्यार्थियों को 1000 रुपये फीस देनी होगी।