रिजल्ट 30 जून से पहले जारी किए जाएंगे।
इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाले सीबीएसई ‘जेईई मेन’ इंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल जारी हो गया है। इसमें पेन और पेपर बेस्ड ऑफ लाइन इंट्रेंस टेस्ट 3 अप्रैल को होगा। कंप्यूटर बेस्ड ऑन लाइन इंट्रेस टेस्ट 9 और 10 अप्रैल को कराया जाएगा। परीक्षार्थियों को सेंटर पर निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि इंट्रेंस टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया गया है। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। रिजल्ट 30 जून से पहले जारी किए जाएंगे। ज्वाइंट इंट्रेंस टेस्ट (जेईई) देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन इंट्रेंस टेस्ट है।
सीबीएसई इसे दो भागों में कराती है। पहला ‘जेईई मेन’ और ‘जेईई एडवांस’ है। जो अभ्यर्थी आईआईटी जेईई मेन पास कर लेते हैं वे आईआईटी एडवांस के लिए पात्र माने जाते हैं। जेईई मेन में पहला पेपर बीई/बीटेक के लिए होगा और दूसरा बी आर्क/बी प्लानिंग के लिए होगा।
शेड्यूल-(सीबीएसई वेबसाइट के अनुसार)
ऑफ लाइन इंट्रेंस टेस्ट-3 अप्रैल (9:30 से 12:30 बजे और 2 से 5 बजे तक)
ऑन लाइन इंट्रेंस टेस्ट-9 एवं 10 अप्रैल (9:30 से 12:30 बजे और 2 से 5 बजे तक)
आंसर की देखें-18 से 22 अप्रैल तक
पेपर स्कोर देखें-27 अप्रैल
ऑल इंडिया रैंक एवं रिजल्ट की घोषणा-30 जून से पहले
इंट्रेंस टेस्ट की तैयारी, सैंपल पेपर और सिलेबस के साथ जेईई मेन से संबंधित पूरी जानकारी www.cbsejeeexam 2016 वेबसाइट पर देख सकते हैं।