इंजीनियरिंग के जिस मुकाबले में 13.5 लाख छात्रों के बीच से केवल दो लाख का चयन होना हो, उसकी राह वैसे ही बेहद मुश्किल मानी जाती है। लेकिन, चार साल के बाद पहली बार जेईई एडवांस की कटऑफ में गिरावट आने से राह कुछ आसान हो गई है। गत वर्ष की तुलना में इस साल कटऑफ में पांच अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
जेईई मेन परीक्षा में वर्ष 2013 में सामान्य की कटऑफ 113 अंक थी। तब छात्रों की बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। वर्ष 2014 में सामान्य की कटऑफ चढ़कर 115 पर पहुंच गई। इस बार विशेषज्ञों ने पहले ही कटऑफ 112 से 115 के बीच आंकी थी लेकिन कटऑफ सीधे दस अंक गिरकर 105 पर पहुंच गई।
बंसल क्लासेज के सेंटर मैनेजर राजेंद्र बंसल के मुताकि कटऑफ गिरने के पीछे प्रश्न पत्र का कठिनता का स्तर होने के साथ ही फिजिक्स में गलत सवाल और दो जवाब वाला सवाल भी रहा है।