फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस : मैथ्स में लापरवाही दाखिले की दौड़ में बना सकती है फिसड्डी

Sat, 16 Apr 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
आईआईटी और आईएसएम धनबाद में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा 22 मई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स का हर टॉपिक महत्वपूर्ण होता है। 
विज्ञापन


किसी भी तरह की लापरवाही इंजीनियरिंग में दाखिले की दौड़ में फिसड्डी बना सकती है। विशेषज्ञ के मुताबिक गणित में कुछ इस तरह की तैयारी दिला सकती है सफलता।

ये है जरूरी टिप्सः सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। गणित जैसे विषय में मानसिक एकाग्रता जरूरी है। गत वर्षों के ट्रेंड्स के मुताबिक हर चैप्टर से प्रश्न आते हैं। इसलिए हर चैप्टर के फार्मूले और बेसिक कांसेप्ट को याद रखें। ग्राफिकल एप्रोच गणित के सवालों को हल करने में बहुत कारगर होती है। ग्राफ बना लेते हैं तो कैलकुलस के कई सवाल चुटकियों में हल हो जाते हैं। प्रश्न पत्र मिलते ही दो तीन मिनट आसान सवालों को तलाशें। 30 से 40 प्रतिशत गणित के सवाल आसान होते हैं। प्रश्नों को हल करते वक्त किसी भी सवाल में न उलझें। यदि कोई सवाल दो तीन मिनट से ज्यादा ले रहा है तो उसे छोड़कर आगे बढ़ जाएं। जोड़ घटाव में होने वाली छोटी-छोटी गलतियों से बचें। नया पढ़ने के बजाए रिवीजन पर ज्यादा जोर दें। लिमिट में एल हास्पिटल रूल का प्रश्न अक्सर आता है। मैट्रिक्स, डिटरमिनेंट में एडजांइट, ट्रांसपोज काफी अहम हो सकते हैं। कॉनिक सेक्शन में ज्यादा से ज्यादा फार्मूले याद रखें क्योंकि यह समय की बचत करेगा। सेकेंड डिग्री जनरल इक्वेशन जरूर रिवाइज कर लें। कांप्लेक्स नंबर में ज्योमैट्रिक एप्लीकेशन, थ्री डी वेक्टर के सवाल, एप्लीकेशन आफ डेरिवेशंस, रोल्स थ्योरम, डेफिनिट इंट्रीग्रेशन, मल्टीनोमिनल थ्योरम, स्पेशल सीरीज, इक्वेशन के रूट्स आदि की भी तैयारी अच्छे से कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
      (अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ व गणित विशेषज्ञ मनु पंत के मुताबिक)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें