फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 अंकों पर मिलेगा जेईई एडवांस का टिकट!

Sun, 03 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • परीक्षा में मैथ्स पड़ी भारी, फिजिक्स आसान, केमिस्ट्री कुछ मुश्किल
  • गत वर्षों की तुलना में आसान रहा प्रश्न पत्र, कुछ सवालों पर आशंका
  • विशेषज्ञों के मुताबिक 110 तक जाएगी एडवांस के लिए कटऑफ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी, एनआईटी और देश के अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले को होने वाली जेईई मेंस परीक्षा ऑफलाइन में अभ्यर्थियों के लिए गणित सबसे भारी साबित हुआ। इसमें पूछे गए घुमावदार सवालों को हल करने का छात्रों का प्रतिशत काफी कम रहा। जबकि भौतिक और रसायन में अपेक्षाकृत ज्यादा आसान सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक सामान्य श्रेणी के उन अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में जाने का मौका मिल सकता है कि जो कि 110 अंक हासिल कर लें। कटऑफ इसलिए भी डाउन जा सकती है, क्योंकि इस साल डेढ़ लाख के बजाय दो लाख अभ्यर्थियों का चयन जेईई एडवांस के लिए किया जाएगा। 

पैटर्न में इस बार नहीं किया गया कोई भी बदलाव-
जेईई मेंस ऑफलाइन के पेपर पैटर्न में इस बार कोई भी बदलाव नहीं किया गया। बोर्ड पहले ही इसके संकेत दे चुका था। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के 90 सवाल पूछे गए। सही सवाल पर चार अंक यानी कुल मिलाकर 360 अंकों का प्रश्न पत्र हुआ। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक इनमें से सामान्य श्रेणी के जो अभ्यर्थी 110 तक अंक ले आएंगे, उन्हें जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिल जाएगा। कई विशेषज्ञ इस साल कटऑफ 115 रहने तक की उम्मीद भी जता रहे हैं। 
विज्ञापन

JEE-Main: एक्सपर्ट की नजर में कैसा रहा एग्जाम..

- फोटो : demo pic
40 प्रतिशत इनोर्गेनिक कैमिस्ट्री आई है, जो कि गत वर्ष तक 30 प्रतिशत आता था। इसके अलावा इस साल ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री और फिजिकल कैमिस्ट्री के 30 प्रतिशत सवाल पूछे गए हैं। इनोर्गेनिक की वजह से छात्रों को परेशानी हुई। मैथ्स सबसे मुश्किल रहा। फिजिक्स इस साल सबसे आसान रहा। कटऑफ की बात करें तो इस साल 110 के आसपास कटऑफ रहने की उम्मीद है। एससी, एसटी की कटऑफ भी डाउन होने की उम्मीद है। 
-डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज

इस साल पेपर में टॉपिक के हिसाब से सवालों का डिस्ट्रीब्यूशन जेईई मेंस 2014 की तरह था। जिन छात्रों ने गत वर्ष का प्रश्न पत्र सॉल्व किया होगा, उन्हें फायदा मिला। केमिस्ट्री वैसे तो आसान था। मैथ्स में थोड़ा मुश्किल सवाल आए थे। फिजिक्स भी ईजी था। गत वर्ष कटऑफ 105 गई थी लेकिन इस साल कटऑफ 115 से 120 के बीच रहने का अनुमान है। 
-वैभव राय, एमडी, वीआर क्लासेज
 
जेईई मेंस का पेपर औसत था। फिजिक्स में करेंट इलेक्ट्रिसिटी और ईएमआई से एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया। फिजिक्स आसान था। मैथ्स के सवालों को देखें तो औसत थे लेकिन एक प्रश्न में ऑप्शन को लेकर असमंजस है। कैमिस्ट्री भी इस साल आसान रही। हेलो एल्केन, एल्कोहल, एल्डिहाइड कीटोन, कार्बोक्सिल एसिड से सीधे सवाल इस साल नहीं पूछे गए। ओवरऑल देखें तो फिजिक्स और कैमिस्ट्री आसान ही रहा, केवल मैथ्स के सवाल कुछ मुश्किल रहे। कटऑफ 113 के करीब रहने का अनुमान है। 
-मनु पंत, सीईओ, अचीवर्ज क्लासेज

इस साल 11वीं और 12वीं के सवालों की तुलना करें तो 12वीं के सवाल ज्यादा पूछे गए। मैथ्स ने छात्रों को कुछ परेशानी जरूर दी है, लेकिन ओवरऑल हमारे विषय विशेषज्ञों ने प्रश्न पत्र को औसत ठहराया है। इस साल सामान्य श्रेणी की कटऑफ 110 से 115 के बीच रहने का अनुमान है। यानी इतने अंक जो सामान्य का छात्र हासिल कर लेगा, उसे जेईई एडवांस में मौका मिल जाएगा। 
-विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें