एक्यूरेट इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को कोटक महिंद्रा बैंक ने पूल कैंपस का आयोजन किया। इस जॉब फेयर में एनसीआर के करीब 15 कॉलेजों के 225 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इसमें कुल 43 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया। इस दौरान बैंक के महाप्रबंधक एचआर अमनदीप सिंह ने छात्रों को बैंकिंग इंडस्ट्री की बारीकियां समझाईं।
इस मौके पर एक्यूरेट की समूह निदेशिका पूनम शर्मा, संस्थान के महानिदेशक डॉ. एसके दत्ता और कार्यकारी निदेशक डॉ. राजीव भारद्वाज मौजूद रहे।
छात्रों को दी वित्तीय प्रबंधन की जानकारी
जीएनआईओटी में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की फाइनेंशियल प्लानिंग पर बृहस्पतिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सेबी के एक्सपर्ट मुकुल जैन ने छात्र-छात्राओं को निवेश और वित्तीय प्रबंधन और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक सविता मोहन मौजूद रहीं।