ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ किन्नौर में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर राजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
48 किलोग्राम भार वर्ग में पहला मुकाबला कोमल शर्मा संजौली कॉलेज और संजू रिकांगपिओ के बीच हुआ। इसमे संजू को जीत मिली। मोनिका आरकेएमवी और सानिया कोटशेरा कॉलेज में हुए मुकाबले में सानिया विजयी रही।
तीसरा मुकाबला रिया बिलासपुर और पल्लवी एमएलएसएम सुंदरनगर के बीच खेला गया। इसमें पल्लवी को जीत मिली। सरोज बंजार और रितिका सीमा कॉलेज में हुए मुकाबले में सरोज विजयी रही। मेघना ठाकुर सुजानपुर और तनुजा मंडी में मेघना विजयी रही।
पहले दिन ये टीमे बनी विजेता
शबो आनी और बॉबी अर्की में हुए मुकाबले में बॉबी विजेता बनीं। दिव्या रामपुर और अंजलि कुल्लू के मध्य हुए मुकाबले में दिव्या रामपुर विजयी रहीं। प्रतियोगिता में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुकी जमना नेगी, रेखा और किरण शिमला, संध्या मोनिका और तनुजा भी हिस्सा ले रही हैं।
इस अवसर पर विवि के कंट्रोलर ऑफ एग्जाम डॉ. जोगिंद्र सिंह, ऑब्जर्वर गोपी चंद नेगी, मंच संचालक गोपी चंद, तेंजिन नेगी, प्रो. राजेश, सुरेंद्र कुमार, धर्म कीर्ति, मोहन, शांता, शीला, शैलजा, सिद्धेश्वरी, गीता, विद्यामनी, विनोद, कृष्ण, अल्पना, निर्मला, कोच अशोक नेगी, विजय नेगी, शम्मी नेगी, टेक चंद, नरेंद्र नेगी, संदीप, सुमन मौजूद रहे।