एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार तीन करोड़, सिल्वर पर दो और कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ रुपये दे रही है। वहीं महाराष्ट्र में गोल्ड मेडल पर 80 लाख, रजत
जीतने पर 50 लाख, कांस्य पर 30, दिल्ली में गोल्ड जीतने पर 70, रजत पर 50, कांस्य पर 30, राजस्थान में गोल्ड जीतने पर 50, रजत पर 30, कांस्य पर 20, पश्चिम बंगाल में गोल्ड जीतने पर 50, रजत पर 40 और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी के लिए 30 लाख रुपये निर्धारित किए हैं।
एशियन गेम्स में मेडल जीतकर आए खिलाड़ियों को पुरस्कार की घोषणा प्रदेश सरकार 15 सितंबर को करेगी। कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर की नौकरी को लेकर भी सरकार योजना बना रही है। सरकार शीघ्र उसे नौकरी प्रदान करेगी। - गोविंद ठाकुर, खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार