फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 को जारी होगा आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट

Tue, 03 May 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का परिणाम छह मई को जारी होगा। काउंसिल ने इस बार खास लाइव इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन(एलआईसीआर) तकनीक से रिजल्ट तैयार किया है। सीआईएससीई के चीफ एग्जीक्यूटिव एवं सेक्रेटरी गैरी अराथन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक रिजल्ट न केवल वेबसाइट बल्कि एसएमएस से भी जाना जा सकेगा। परिणाम दोपहर तीन बजे जारी होगा।
विज्ञापन


ऐसे देखें परिणाम
काउंसिल की वेबसाइट पर क्लिक करें। यहां रिजल्ट 2016 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आईसीएसई या आईएससी पर क्लिक करें। अपना यूनिक आईडी नंबर फीड करें। इसके बाद रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
विज्ञापन

-आईसीएसई का रिजल्ट जानने के लिए मैसेज बॉक्स में ICSE और सात अंकों का यूनिक आईडी लिखें। इसे 09248082883 पर भेज दें।

-आईएससी का रिजल्ट जानने के लिए मैसेज बॉक्स में ISC और सात अंकों का यूनिक आईडी लिखें और 09248082883 पर भेज दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें