हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेएओ) के 67 पदों को भरने के लिए 13 मार्च को आयोजित की लिखित छंटनी परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के इन पदों की इस छंटनी परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा।
विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने बताया कि आंसर-की को ऑनलाइन वेबसाइट www.hpuniv.in पर देख कर अभ्यर्थी प्रिंट निकाल सकता है। डा. ललित ने कहा कि परीक्षार्थी आंसर-की को देखने के बाद पाई जाने वाली आपत्तियों को सात अप्रैल शाम पांच बजे तक परीक्षा नियंत्रक को लिखित में इससे संबंधित आपत्तियां या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।