फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 23 Aug 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने नए शैक्षणिक सत्र में एमएससी नर्सिंग कोर्स की 5 अगस्त को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन


विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा शुक्रवार को इस कोर्स की प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर देगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि इस कोर्स की काउंसलिंग तीस अगस्त को आईजीएमसी में न्यू एग्जाम हाल ब्लॉक डी में आयोजित की जाएगी।

चार संस्थानों की 150 सीटों के लिए हुई इस प्रवेश परीक्षा में 25 सीटें सरकारी संस्थान में भरी जानी हैं। पहले चरण की काउंसलिंग चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अशोक शर्मा की अध्यक्षता में होगी, जो काउंसलिंग की कमेटी के चेयरमैन भी हैं। इसमें सदस्य सचिव के रूप में सिस्टर निवेदिता नर्र्सिंग कॉलेज आईजीएमसी की प्राचार्य उषा मेहता मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें