फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में शुरू हुए LLB के एडमिशन, यहां करें ऑनलाइन अावेदन

Thu, 23 Aug 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

डीएवी महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन किया जा सकता है। महाविद्यालय में पहली बार एलएलबी में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की गई है। कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटें हैं।

विज्ञापन


इस साल स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम न आने की वजह से दाखिला प्रक्रिया में देरी हुई है। अमूमन कॉलेज में हर साल जुलाई में एलएलबी की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस साल ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के परिणाम न आने की वजह से दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

विधि विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल दीक्षित ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट davpgcollege.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें