फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: छात्रों के आगे झुका प्रशासन, फ्री में होगा पुनर्मूल्यांकन

Fri, 22 Apr 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सभी छात्रों का मुफ्त में पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए छात्र अपने कॉलेजों से आवेदन करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बी फार्मेसी में फेल और कम अंक लेने वाले छात्रों के उग्र आंदोलन के बाद हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचपीटीयू) झुक गई है। वीरवार को प्रदेश भर के 29 कॉलेज  प्राचार्यों के साथ वीसी प्रो. आरएल शर्मा ने बैठक की।
विज्ञापन


फैसला लिया गया कि सभी छात्रों का मुफ्त में पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए छात्र अपने कॉलेजों से आवेदन करेंगे। 50 फीसदी की शर्त हटाकर 40 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रों को भी वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण करने का फैसला लिया गया है।

बैठक में कहा गया कि शिकायत निवारण प्रकोष्ठ और कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से ही विवि तक छात्रों की समस्या को पहुंचाया जाए। वीसी ने कहा कि निर्देशों को नजरअंदाज किया तो कॉलेज और छात्र दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल, रजिस्ट्रार विनय कुमार भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को विद्यार्थियों ने दफ्तर का कुंडा लगाकर वीसी को बंधक बना लिया था। कई गाड़ियों के टायरों की हवा भी निकाल दी।तनाव की स्थिति देख डेढ़ सौ पुलिस जवान तैनात करने पड़े। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, एसएचओ, एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर पहुंचना पड़ा था।  

2508 में से 2142 छात्र हुए हैं फेल
एचपीटीयू के अधीन 12 फार्मेसी कॉलेज हैं। बीते दिसंबर में पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर में कुल 2508 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें महज 366 ही उत्तीर्ण हो पाए। तीसरे सेमेस्टर के 677 विद्यार्थियों में से तो महज 7 ही उत्तीर्ण हो पाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें