फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 युवाओं ने दी माइनिंग इंस्पेक्टर और स्टेनो की परीक्षा

Sun, 06 Mar 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर में चयन बोर्ड की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने रविवार को माइनिंग इंस्पेक्टर और स्टेनो टाइपिस्ट की लिखित परीक्षा ली। परीक्षा के लिए केंद्र दो जिलों में सेंटर बनाए गए थे। इनमें शिमला और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड कार्यालय में भी लिखित परीक्षा ली गई।
विज्ञापन


प्रदेश भर से युवाओं ने दो जिलों के करीब एक दर्जन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दी। माइनिंग इंस्पेक्टर की परीक्षा सुबह 10 से 12 और स्टेनो टाइपिस्ट की लिखित परीक्षा दो से तीन बजे तक हुई। युवा सुबह से ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। रविवार को माइनिंग इंस्पेक्टर पदों के लिए 1243 युवाओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया।

स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा करीब 1260 युवाओं ने दी। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के पास माइनिंग इंस्पेक्टर के लिए कुल 1381 आवेदन आए थे। इनमें से बोर्ड ने 138 आवेदन रद्द कर दिए थे।
विज्ञापन


आयु सीमा पूरी न होने तथा फार्म सही ढंग से न भरे जाने के कारण आवेदन रद्द किए गए थे। साथ ही स्टेनो टाइपिस्ट के लिए बोर्ड के पास 1295 आवेदन आए थे। इनमें से बोर्ड ने 35 आवेदन रद्द कर दिए थे।

रविवार को माइनिंग इंस्पेक्टर और स्टेनो टाइपिस्ट की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। शिमला और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। बोर्ड ने करीब 2500 युवाओं को रोल नंबर जारी किए थे। -उत्तम पटियाल, अंडर सेक्रेटरी एचपीएसएसबी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें