प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लिपिक पद को लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लिपिक पद को लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि अनुक्रमांक नंबर 477413, 477451, 477651, 478141, 478522, 478731, 478973, 479116, 481872 के अभ्यर्थी उत्तीर्ण रहे हैं। जल्द ही इन्हें टाइपिंग टेस्ट के लिए शीघ्र बुलावा पत्र भेजे जाएंगे।
जेई इलेक्ट्रिकल का परिणाम घोषित
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने जेई इलेक्ट्रिकल के 10 पदों को भरने के लिए 27 दिसंबर को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि परीक्षा परिणाम में अनुक्रमांक नंबर 483331, 483560, 483656, 483809, 483859, 483868, 483873, 484047, 484227, 484243, 484533, 484552, 484637, 484667, 484702, 484967 के अभ्यर्थी उत्तीर्ण रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 18 मई को लिया जाएगा। इसके लिए सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं।