फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने जारी की यूजी की फाइनल डेटशीट, देखें

Fri, 22 Apr 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
इन कोर्स की जारी की गई डेटशीट वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एचपीयू ने कॉलेजों में लागू सीबीसीएस (रूसा) यूजी डिग्री कोर्स सहित बीसीए, बीबीए और शास्त्री कोर्स की सेमेस्टर अंत की परीक्षाओं का फाइनल शेडयूल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि शिक्षकों, छात्रों और प्रधानाचार्यों/संस्थान प्रमुखों से संभावित डेटशीट में बदलाव को आपत्तियां मांगे जाने और उसके मुताबिक बदलाव करने के बाद ही डेटशीट फाइनल की गई है।
विज्ञापन


इन कोर्स की जारी की गई डेटशीट वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किए गए शास्त्री परीक्षा के दूसरे चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा शेडयूल के मुताबिक परीक्षाएं तीन मई से शुरू होंगी। बीसीए सीबीसीएस /रूसा के तहत चल रहे चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी।

वहीं, बीबीए के दूसरे और चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस /रूसा) की परीक्षाएं सात मई से, वहीं यूजी डिग्री कोर्स बीए/बीएससी/बीकॉम  (सीबीसीएस/रूसा) के दूसरे, चौथे, और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन मई से शुरू होंगी। जबकि बीएएलएलबी(आनर्स) दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर अंडर  सीबीसीएस/रूसा की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें