हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीटरेरी एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी कर दी है।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीटरेरी एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी कर दी है। कोई भी अभ्यर्थी आपत्ति होने पर मंगलवार पांच बजे तक बोर्ड की ई-मेल आईडी hptechboard@gmail.com पर संपर्क कर सकता है।
बोर्ड ने लीट की आंसर-की दूसरे ही दिन जारी कर अपनी चुस्ती का परिचय दिया है। इससे पूर्व 22 मई को बोर्ड की आयोजित पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट की आंसर-की भी दूसरे दिन जारी की थी।
उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि www.hptechboard.com पर आंसर-की जारी कर दी गई है। आपत्तियां आने के बाद बोर्ड लीट का परिणाम जारी करेगा।