ट्राइसिटी टॉपर बने दीपक तिवारी और इसी स्कूल में पढ़ने वाली राशि शर्मा
सेक्टर-37 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं नॉन मेडिकल में 98.2 फीसदी अंकों के साथ ट्राइसिटी टॉपर बने दीपक तिवारी और इसी स्कूल में पढ़ने वाली राशि शर्मा (92.6 फीसदी) को कनाडा निवासी जैश सोहल ने स्कॉलरशिप के तौर पर 1 लाख 10 हजार रुपये दिए हैं।
स्कूल टीचर स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि हेमिलटन ओंटेरो (कनाडा) निवासी सोहल ने दीपक तिवारी को टॉपर बनने पर 60 हजार और राशि को 50 हजार भेजे हैं।
सोमवार को स्कूल प्रिंसिपल रवि राज कौर ने दोनों स्टूडेंट और उनके अभिभावकों को यह राशि भेंट की है। कंबोज के अनुसार स्कूल में पंजाबी टीचर कुलविंदर कौर कनाडा में उनके परिचित सोहेल को स्कूल के दो स्टूडेंट के 12वीं बोर्ड में बेहतर अंक आने की बात बताई। सोहेल ने दोनों को तुरंत 1 लाख 10 हजार की स्कॉलरशिप के तौर पर राशि भेज दी।