फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार शिक्षक लेंगे हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा इस बार अध्यापक लेंगे। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा इस बार अध्यापक लेंगे। शिक्षा विभाग ने 100 से अधिक अध्यापक विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए दिए हैं। विभाग से पुलिस विभाग को दी गई अध्यापकों की सूची के अनुसार इनकी नियुक्ति परीक्षा केंद्रों में बतौर पर्यवेक्षक की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विजय सकलानी ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक से बैठक कर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए अध्यापकों की सेवाएं लेने का प्रस्ताव रखा था।

इस पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा, घनयारा, सकोह, बगली, मंदल, पासू, सराह, फरसेटगंज और कनेड़ स्कूल से अध्यापकों और गैर अध्यापन कर्मचारियों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक की वेबसाइट पर इसकी सूची भी जारी कर दी है। कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा अब तक पुलिस विभाग के अधिकारी ही लेते आए हैं। इससे कई बार अभ्यर्थी इस परीक्षा के संचालन पर सवाल खड़े करते आए हैं।

इसलिए इस बार पुलिस विभाग ने लिखित परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग से अध्यापकों की तैनाती करने का फैसला लिया था। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा कमल किशोर गुप्ता ने बताया कि पुलिस विभाग की मांग के आधार पर अध्यापकों और गैर अध्यापन कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें