फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स, आईआईएम में जाने वाले छात्रों को 75 हजार देगी सरकार

Fri, 29 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल के होनहार विद्यार्थियों को सरकार 75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।
विज्ञापन
देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाले हिमाचल के होनहार विद्यार्थियों को सरकार 75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। साल 2016-17 में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत राशि प्राप्त करने को विद्यार्थियों को स्वयं आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


एम्स, आईआईएम, आईआईटी और आईआईएससी बंगलूरू में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को सरकार प्रोत्साहन राशि देती है। उच्च शिक्षा विभाग ऑनलाइन आवेदन मांगने के लिए तिथियों की घोषणा करता है। निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने वालों को जांच पड़ताल के बाद राशि जारी की जाती है।

राज्य सरकार राशि का आवंटन बैंक अकाउंट के माध्यम से करती है। साल 2015-16 में 92 लड़के-लड़कियों को सरकार ने 69 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की है। एम्स में दाखिला लेने वाले 21 विद्यार्थियों को 15 लाख 75 हजार की राशि दी गई। यह राशि सिर्फ छात्राओं को दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस सत्र के लिए जल्‍द आवेदन लेगी सरकार

साल 2016-17 के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
एम्स में दाखिला लेने वाले किसी भी छात्र ने इसके लिए आवेदन नहीं किया। आईआईएम में दाखिला लेने वाले 11 विद्यार्थियों को 8 लाख 25 हजार रुपये दिए गए। इसमें नौ लड़कों और दो लड़कियां शामिल रही। आईआईटी में दाखिला लेने वाले 57 विद्यार्थियों को साल 2015-16 में 42 लाख 75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

इसमें 46 लड़के और 11 लड़कियां शामिल रहीं। इसके अलावा तीन लड़कों को आईआईएससी बंगलूरू में दाखिला लेने पर सरकार ने दो लाख 25 हजार रुपये की राशि दी। साल 2016-17 के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

प्रदेश के होनहार विद्यार्र्थियों का मनोबल बढ़ाने और अन्य बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना चलाई गई है। राशि प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को आनलाइन आवेदन करना पड़ता है।- एमएस नेगी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें