हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम वीरवार सुबह 11 बजे घोषित करेगा।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम वीरवार सुबह 11 बजे घोषित करेगा। हालांकि, बोर्ड ने बुधवार को परिणाम घोषित का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन तकनीकी कारणों से अब वीरवार को परिणाम आएगा।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह 11:00 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, पिछले दो तीन दिन से लगातार छात्र बोर्ड की वेबसाइट चैक कर रहे हैं। रिजल्ट निकलने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
छात्र परेशान हैं कि आखिर रिजल्ट क्यों नहीं निकल रहा है। मगर वीरवार को परिणाम घोषित हो जाएगा। छात्र इसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चैक कर सकते हैं।